{"_id":"5fd0144b8ebc3ecf8555b0db","slug":"income-tax-department-caught-black-money-of-170-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी मजदूर बना रखे थे निदेशक, आयकर विभाग ने पकड़ा 170 करोड़ का काला धन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिहाड़ी मजदूर बना रखे थे निदेशक, आयकर विभाग ने पकड़ा 170 करोड़ का काला धन
Wed, 09 Dec 2020 05:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आयकर विभाग ने स्टील उत्पादों का निर्माण करने वाले ओडिशा के औद्योगिक समूह के यहां छापा मारकर 170 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा है। इसके अलावा कंपनी में कई ऐसे निदेशक भी पकड़े गए जो असल में दिहाड़ी मजदूर थे।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि समूह के राउरकेला और उसके आसपास स्थित ठिकानों पर अधिकारियों ने 3 दिसंबर को छापे मारे थे। अधिकारियों ने पाया कि कंपनी ने 2 वित्तीय वर्षों के लिए 17 बोगस कंपनियों के नाम पर 170 करोड़ रुपये की बोगस खरीद दिखाई थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने इन 17 बोगस कंपनियों के नाम तो नहीं जारी किए लेकिन इनके द्वारा अपराध कबूल करने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने यह भी पाया कि औद्योगिक समूह ने इन फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक से भी पैसे उठाए थे। इन कंपनियों के निदेशक दिहाड़ी मजदूरों को बनाया था और इन लोगों को इसके बारे में भनक तक नहीं थी कि उनके नाम पर क्या गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन