फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   including minority communities everyone in India is safe, Nityananda Rai replied to RJD leader

Minorities in India: भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित, राजद नेता सिद्दीकी को गृह राज्यमंत्री राय का जवाब

Mon, 26 Dec 2022 11:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 26 Dec 2022 11:39 AM IST
सार

बिहार के पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने देश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया है। सिद्दीकी ने कहा कि देश मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है। मुसलमानों के लिए माहौल खराब है, इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश नहीं लौटने की सलाह दी है।

विज्ञापन
including minority communities everyone in India is safe, Nityananda Rai replied to RJD leader
MoS Home Nityananda Rai - फोटो : ANI

विस्तार

'देश में अब अल्पसंख्यकों का रहना मुश्किल हो गया है', राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस आरोप का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने कहा कि भारत एकमात्र देश है, जहां अल्पसंख्यक समेत सभी समुदायों के लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बता दें, अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान से विवाद गरमाया हुआ है। बिहार के पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने देश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर विवादित बयान दिया है। सिद्दीकी ने कहा था कि देश मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है। देश में मुसलमानों के लिए माहौल खराब है, इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश नहीं लौटने की सलाह दी है। यह बयान उन्होंने बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।

विज्ञापन
 
'उधर ही नौकरी कर लो, नागरिकता मिले तो ले लो'
बिहार के राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा था, 'मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। एक बेटी है, जो लंदन स्कूल ऑफ इकानॉमिक्स से पास हुई है। भारत के माहौल को देखते हुए मैंने उन्हें उधर ही नौकरी करने और नागरिकता मिले तो ले लेने को कहा है।'

'चले जाइये, जाने का खर्च में दूंगा' : भाजपा नेता
बिहार के पूर्व मंत्री सिद्दीकी के बयान से भाजपा बुरी तरह नाराज है। राज्य के भाजपा नेता रामसूरत राय ने तो राजद नेता को देश छोड़ने की सलाह तक दे दी। राय ने कहा कि 'जिस देश में माहौल ठीक है उस देश में चले जाइये, वहां जाने का खर्च मैं दूंगा।' इतना ही नहीं बिहार के मंत्री मदन सहनी ने भी सिद्दीकी के बयान को गलत बताया था। सहनी ने कहा कि यह उनका निजी बयान है। भारत में अमन चैन कायम है।

ओवैसी ने कहा 'हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली, फैसला यहीं होगा..

सिद्दीकी के बयान के जवाब में एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी शेर ट्वीट किया था। ओवैसी ने ट्वीट किया, 'अबके जो फैसला होगा वो यहीं पर होगा, हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली'।


विवाद होने पर मांगी माफी, बोले- 10 बार यहीं जन्म लेंगे
सिद्दीकी ने अपने बयान पर सियासी विवाद खड़ा होने के बाद माफी मांग ली। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। हम तो भारत की मिट्टी के ही बने हैं। 10 बार भी जन्म हो तो यहीं हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed