फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inclement weather puts off Skyroot maiden rocket Vikram S launch to November 18 ISRO Latest News

Skyroot Rocket Launch: ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण कुछ दिनों के लिए टला, 15 नवंबर को किया जाना था लॉन्च

Sun, 13 Nov 2022 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Nov 2022 06:25 PM IST
सार

स्काईरूट एयरोस्पेस के इस पहले मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है, जिसमें तीन उपभोक्ता पेलोड होंगे। इसे श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा।

विज्ञापन
Inclement weather puts off Skyroot maiden rocket Vikram S launch to November 18 ISRO Latest News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ISRO

विस्तार

भारत के निजी क्षेत्र की ओर से विकसित पहले रॉकेट ‘विक्रम-एस’ का प्रक्षेपण कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। पहले इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाना था। हैदराबाद के अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ ने रविवार को कहा कि खराब मौसम की वजह से भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट 'विक्रम-एस' के उप-कक्षीय प्रक्षेपण को तीन दिनों के लिए यानी 18 नवंबर तक रोक दिया गया है। 

विज्ञापन


स्काईरूट एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण हमें श्रीहरिकोटा से हमारे विक्रम-एस रॉकेट लॉन्च के लिए 15-19 नवंबर तक एक नई लॉन्च विंडो दी गई है, जिसकी सबसे संभावित तारीख 18 नवंबर सुबह 11:30 बजे है। स्काईरूट एयरोस्पेस के इस पहले मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है, जिसमें तीन उपभोक्ता पेलोड होंगे। इसे श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मिशन को स्काईरूट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है, क्योंकि यह उन 80 प्रतिशत तकनीकों को मान्यता दिलाने में मदद करेगा, जिनका उपयोग विक्रम-1 कक्षीय वाहन में किया जाएगा, जिसे अगले साल प्रक्षेपित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईरूट के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रमुख क्षेत्र की हम बारीकी से निगरानी करेंगे, वह हमारे ठोस ईंधन वाले रॉकेट इंजन 'कलाम -1' का प्रदर्शन होगा। चेन्नई स्थित एयरोस्पेस स्टार्टअप ‘स्पेसकिड्ज’ भारत, अमेरिका, सिंगापुर और इंडोनेशिया के छात्रों द्वारा विकसित 2.5 किलोग्राम पेलोड 'फन-सैट' प्रक्षेपित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed