{"_id":"56eb4c2e4f1c1b4e278b4b46","slug":"incense-stick-of-six-feet-will-light-in-varanasi-on-the-day-of-t20-india-pakistan-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-ट्वेंटी कप में भारत की जीत के लिए जलेगी छह फीट की अगरबत्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टी-ट्वेंटी कप में भारत की जीत के लिए जलेगी छह फीट की अगरबत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:00 AM IST
विज्ञापन
अगरबत्ती
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता के ईडन गार्डन में 19 मार्च को भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में जीत के लिए काशी में नायाब तरीके से प्रार्थना होगी। भारत की जीत की प्रार्थना के लिए छह फीट की अगरबत्ती जलाई जाएगी। बाबा काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की जाएगी कि पाक के मुकाबले भारत को शानदार जीत हासिल हो।
विज्ञापन
एन रंगा गाव एंड संस प्राइवेट लि. की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में छह फीट की अगरबत्ती जताई जाएगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इससे पहले वैन निकालकर इस प्रार्थना में शामिल होने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। टी-ट्वेंटी कप में भारत की जीत के लिए इस प्रार्थना अभियान से जुड़े अरुप चटर्जी ने बताया कि शाम को छह फीट की अगरबत्ती जलाई जाएगी।
विज्ञापन