{"_id":"5e7ba7878ebc3e78b622fa86","slug":"in-view-of-covid19-it-has-been-ordered-to-temporarily-suspend-the-collection-of-toll-at-all-toll-plaza-across-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: देशभर के टोल प्लाजा पर कुछ दिन नहीं होगी वसूली, केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का खौफ: देशभर के टोल प्लाजा पर कुछ दिन नहीं होगी वसूली, केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी का एलान
Thu, 26 Mar 2020 12:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए।' उन्होंने कहा कि इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को जरूरी समय बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सलाह दी थी कि वह देशव्यापी बंद के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को ‘अप्रत्याशित घटना’ के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
In view of Covid-19, it has been ordered to temporarily suspend the collection of toll at all toll plaza across India. This will not only reduce inconvenience to the supply of emergency services but also save critical time. #IndiaFightsCorona
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 25, 2020