फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Uttar Pradesh, Jal Jeevan Mission and Har Ghar Jal Yojana have changed the fate of women

UP: उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, मिल रहे रोजगार के अवसर

Tue, 02 Jan 2024 08:09 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Tue, 02 Jan 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
In Uttar Pradesh, Jal Jeevan Mission and Har Ghar Jal Yojana have changed the fate of women
हर घर जल योजना - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत घर में नल का शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं। यूपी में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कुल परिवारों की संख्या 2,63,10,351 है। यहां के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अपने संकल्प को पूरा करते हुए यूपी सरकार ने 26 दिसंबर 2023 तक 1,91,41,335 परिवारों तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया है। इसके जरिए यूपी के 11,48,48,010 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का सीधा लाभ मिल रहा है। यूपी में 2019 से पहले नल कनेक्शन का औसत 1.96% प्रतिशत था। यूपी में प्रत्येक दिन लगभग 40 हजार से अधिक ग्रामीणों तक नल कनेक्शन पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना का सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश की महिलाओं को हुआ है, जिसके कारण जो महिलाएं मीलों दूर जाकर पानी लाने का संघर्ष करती थी, वो अब खत्म हो गई हैं। अब इस योजना के तहत हर घर में साफ पानी सीधे नल से उनके द्वार पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं के समय की बचत हुई है। अब वो अपना समय घर का कामकाज करने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी दे रही हैं। इसके अलावा वो खुद की पढ़ाई पर भी खास ध्यान दे पा रही हैं।
विज्ञापन

 
जल जीवन मिशन ने बनाया महिलाओं को स्वावलंबी
इस मिशन ने न सिर्फ महिलाओं के काम को आसान किया है बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार की सुविधा भी प्रदान की है। अब घर की महिलाओं को इस मिशन के तहत खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वो इस ट्रेनिंग की मदद से रोजगार के इस सुनहरे मौके का भी लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Uttar Pradesh, Jal Jeevan Mission and Har Ghar Jal Yojana have changed the fate of women
फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच - फोटो : सोशल मीडिया
रोजगार की दिशा में बढ़ते कदम (स्किल ट्रेनिंग)
  • यूपी में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर गांव से 5 महिलाओं को जल जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • महिलाएं गांव में फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच कर रही हैं।
  • गांव-गांव में महिलाएं पानी की शुद्धता की 11 तरह की जांच कर रही हैं।
  • महिलाएं पानी के नमूने एकत्र कर रही हैं और नमूनों को जांच के लिए जल निगम भेज रही हैं।
  • राज्य में जल जांच के लिए 4,80,205 से अधिक महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण दिया गया है, प्रत्येक महिला को 20 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
  • यूपी में ग्रामीण युवाओं को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं।
  • एक ग्राम पंचायत में 13 युवकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
  • ग्रामीण युवाओं को उनके ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुल 7,56,379 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी गई है।
  • 116388 युवाओं को प्लंबिंग, 116388 इलेक्ट्रीशियन, 116388 मोटर मैकेनिक, 116388 फिटर, 174582 राजमिस्त्री, 116388 पम्प ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

In Uttar Pradesh, Jal Jeevan Mission and Har Ghar Jal Yojana have changed the fate of women
हर घर जल योजना - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल की व्यवस्था
जल जीवन मिशन के द्वारा 91.98 फीसदी स्कूलों एवं लगभग 90.54 फीसदी आंगनबाड़ी केन्द्रों को टैप वॉटर सप्लाई से जोड़ा जा चुका है।

बुंदेलखंड में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बड़ी पहल
बुंदेलखंड में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर गांव से 5 महिलाओं को जल जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर अब तक 4455 से अधिक महिलाओं को एफटीके से पानी जांच की ट्रेनिंग दी गई है, एफटीके पानी की जांच के लिए एक तरह की किट है। इस किट के जरिए पानी में मौजूद अर्सेनिक, हानिकारक बैक्टीरिया, रासायनिक अशुद्धियां, एलिमेंट, पार्टिकल्स आदि का पता लगाया जाता है। फील्ड टेस्ट किट से पानी की शुद्धता की जांच आसानी से की जा सकती है। इस किट के जरिए पानी में क्लोराइड, टोटल हार्डनेस, आइरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, रेसीडियुल क्लोरीन, पीएचए टरबिडिटी, अलकलनिटी, हाइड्रोजन सल्फाइड और आर्सेनिक जैसे अन्य पदार्थों के मिले होने की जांच होती है।
 
एफटीके किट से हो रही पानी की जांच 

  • एफटीके पानी की जांच के लिए बनाई गई किट है।
  • इस किट के जरिए पानी में मौजूद अर्सेनिक, हानिकारक बैक्टीरिया, रासायनिक अशुद्धियां, एलिमेंट पार्टिकल्स आदि का पता लगाया जाता है।
  • एफटीके किट से की जाने वाली जांचें- क्लोराइड, टोटल हार्डनेस, आयरन, नाइट्रेट, फ्लोराइड, रेस डियुल क्लोरीन, पीएचए टर्बिडिटी, अल्कलिनिटी, हाइड्रोजन सल्फाइड और आर्सेनिक।

In Uttar Pradesh, Jal Jeevan Mission and Har Ghar Jal Yojana have changed the fate of women
महिलाओं द्वारा किया जा रहा जल का परीक्षण - फोटो : सोशल मीडिया
जल जीवन मिशन योजना से महिलाओं को राहत
  • घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से महिलाओं को पहुंच रही बड़ी राहत
  • अब महिलाएं घर का कामकाज करने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी दे रही हैं समय
  • मीलों दूर से पानी भरकर लाने की समस्या का हुआ समाधान
  • अब गांव-गांव में हर घर में पहुंच रहा नल से स्वच्छ पेयजल
 
पहली बार बीमारियों से लड़ाई में महिलाओं की बड़ी सहभागिता
पानी जांच करने की ट्रेनिंग मिलने से अब महिलाएं अपना बहुत बड़ा योगदान बीमारियों से लोगों को बचाने में कर रही हैं। शुद्ध पानी से दांतों की उम्र बढ़ेगी, त्वचा रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके इलावा उल्टी-दस्त, हैजा, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, दांत, हड्डी, किडनी, लीवर व पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed