फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Uttar Pradeh 500 quintals of mango woods to be burnt during Navratri period to curb pollution

यहां प्रदूषण को कम करने के लिए 9 दिनों तक जलाई जाएंगी 500 क्विंटल लकड़ियां

Tue, 20 Mar 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
in Uttar Pradeh 500 quintals of mango woods to be burnt during Navratri period to curb pollution
महायज्ञ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदूषण से निजात पाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। यहां एक महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसका लक्ष्य प्रदूषण कम करना है। श्री आयुचंडी महायज्ञ समिति द्वारा 9 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ की शुरुआत रविवार से हुई है। इसका आयोजन भैंसाली ग्राउंड में किया जा रहा है। नवरात्री के दौरान इस महायज्ञ में लगभग 500 क्विंटल आम की लकड़ियां जलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


इस महायज्ञ का उद्देश्य नवरात्री के दौरान प्रदूषण के स्तर को कम करने का है। समिति के उपाध्यक्ष गिरीश बसंल का कहना है कि शास्त्र के अनुसार हवन हवा को शुद्ध करता है और इसकी वजह से वायु प्रदूषण के स्तर को काफी नीचे लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह समिति का मानवता के प्रति योगदान है और इसके जरिए ओजोन परत को बचाने में मदद मिलेगी। इस महायज्ञ के लिए ग्राउंड में 108 हवन कुंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


26 मार्च तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक रोजाना ग्राउंड में महायज्ञ होगा। रोजाना वैदिक मान्यताओं को मानने वाले वाराणसी और वृंदावन के पुजारी 11 लाख, 11 हजार और 111 रुपए दान करेंगे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार एक यज्ञ के जरिए हवा को शुद्ध किया जा सकता है। हालांकि इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed