{"_id":"61af31e22b3bb114963b68bd","slug":"in-the-last-one-month-pm-narendra-modi-gave-gift-of-about-68-thousand-crores-to-up-laid-many-foundation-stone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बीते एक महीने में पीएम ने यूपी को दी करीब 68 हजार करोड़ की सौगात, शिलान्यास-उद्घाटन की लगाई झड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Election 2022: बीते एक महीने में पीएम ने यूपी को दी करीब 68 हजार करोड़ की सौगात, शिलान्यास-उद्घाटन की लगाई झड़ी
Tue, 07 Dec 2021 03:35 PM IST
प्रतिभा ज्योति
प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली।
प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रतिभा ज्योति
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गोरखपुर में पीएम मोदी।
- फोटो :
अमर उजाला।
विस्तार
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोरखपुर को करीब 9 हजार 650 करोड़ की लागत की कई परियोनाओं की सौगात दी। मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री कार्यालय के एक हालिया बयान के अनुसार, करीब 8,603 करोड़ रुपये के गोरखपुर उर्वरक संयंत्र से हर साल 12.7 लाख मीट्रिक टन नीम-लेपित यूरिया का उत्पादन होगा। इस परियोजना से न केवल किसानों के जीवन में समृद्धि आने की उम्मीद है, बल्कि युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। पिछले कुछ हफ्तों से, भाजपा सरकार चुनावों से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं की घोषणाओं और उद्घाटनों की एक झड़ी लगा दी है। इसके जरिए पार्टी राज्य में विकास करने वाली सरकार की अपनी छवि को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
16 नवंबर को, पीएम मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2018 में रखी थी। 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ेगा।
पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया
- फोटो :
ANI
बुंदेलखंड में विकास परियोजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को महोबा और झांसी जिले में थे। वहां उन्होंने करीब 6250 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। परियोजनाओं में अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना, भौनी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च छिड़काव परियोजना शामिल रहा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध होगा।
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
25 नवंबर को पीएम ने जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। एयरपोर्ट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में 2,000 करोड़ रुपए के बजट का एलान किया था। इसे पूरा होने में लगभग 29 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। यह उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई होगा। कहा जा रहा है कि भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो :
अमर उजाला
भाजपा के लिए यूपी अहम
वैसे तो अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश को भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां विधानसभा की 403 सीटें हैं और इस का असर 2024 के आम चुनावों के परिणामों पर भी पड़ता है। 2019 के संसदीय चुनावों में भाजपा ने यूपी में लगभग 50 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था। हालांकि इस चुनाव में भाजपा को सपा से जबरदस्त टक्कर मिल रही है इसलिए भगवा खेमे के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। इसलिए पीएम का गोरखपुर दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी पर नजर गड़ाए हुए है।
2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी राज्य के इस पूर्वी क्षेत्र की गोरखपुर, बस्ती और वाराणसी संभागों सहित 115 सीटें जीतने में सफल रही थी। इसलिए माना जा रहा है कि चुनावों की घोषणा होने और आचार संहिता लागू होने से पहले पीएम मोदी अपने विकास के एजेंडे को जारी रखेंगे और पांचों राज्यों में कई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। बीते शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में थे और विजय संकल्प रैली में उन्होंने 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।