फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the coming five years, our economy will be 5 trillion and we all should have this dream: Modi

पहले लोग केवल एक रेलवे स्टेशन बनने से खुश होते थे, अब पूछते हैं वंदे भारत कब आएगी: पीएम मोदी

Thu, 15 Aug 2019 09:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
In the coming five years, our economy will be 5 trillion and we all should have this dream: Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में देश की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था को 3 ट्रिलियन में बदला है। संबोधन में उन्होंने कहा अगर देशवासी साथ चलें तो 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था मुश्किल लक्ष्य नहीं हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत धीरे-धीरे प्रगति नहीं चाहता। एक लंबी छलांग की जरूरत है, हमें बेहतर, वैश्विक गतिविधियों को ध्यान में रखना है और बेहतर प्रणाली बनानी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच बदली है। पहले लोग अपने क्षेत्र में केवल एक रेलवे स्टेशन बनने से खुश होते थे, अब लोग पूछते हैं कि वंदे भारत (तीव्र गति वाली रेल) हमारे इलाके में कब आएगी। लोग केवल बेहतर रेलवे स्टेशन ही नहीं चाहते बल्कि पूछते हैं कि हवाई अड्डा कब बनेगा।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमारा कारोबार सुगमता के मामले में 50 देशों की सूची में शामिल होने का लक्ष्य है। हम महंगाई को काबू में रखते हुए आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ाने में कामयाब हुए हैं, हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। हम उत्पादन बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये सभी बाधाएं दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री ने 2024 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था में बदलने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed