फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Supreme Court Hearing continue on the matter of Aadhaar

आधार की अनिवार्यता पर SC में सुनवाई जारी, वेणुगोपाल ने रखी दलील

Wed, 17 Jan 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
In Supreme Court Hearing continue on the matter of Aadhaar

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने आधार की अनिवार्यता मामले पर सुनवाई हो रही है। सुनवाई की शुरुआत में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि फरवरी की शुरुआत में अयोध्या मामले पर सुनवाई होनी है, इसलिए सभी पक्षों के लिए समय सुनिश्चित किया जाए। 

विज्ञापन


आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता के वकील श्याम दीवान ने कहा कि वो अगले हफ्ते ही बता सकते हैं कि बहस में कितना समय लगेगा क्योंकि इस मामले में अलग-अलग 27 याचिकाएं दाखिल हैं। 
विज्ञापन


दीवान ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि हमने पूरे आधार प्रोजेक्ट को चुनौती दी है। लोकतांत्रिक समाज में इसे स्वीकार करने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी योजना को मंजूरी दी जाती है तो ये नागरिकों का संविधान नहीं बल्कि राज्य का संविधान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि आप आधार कार्ड के बिना जीवित नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि आधार को बैंक अकाउंट,मोबाइल नंबर और बहुत सारे माध्यमों में अनिवार्य़ कर दिया गया जबकि देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो आधार कार्ड सेंटर तक नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed