आजम बोले मोदी के दोस्त 'हमें' विदेश में भी नहीं जीने देते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नेता और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आजम खान ने शाहरुख खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में पीएम पर सीधा हमला किया है। आजम ने कहा है कि मोदी जी कमजोर और कम हिम्मत वाले हैं।
'देश में मोदी और देश के बाहर मोदीजी के मित्र बराक ओबामी जीने नहीं देते, लोग आखिर कहां जाएं।' बीएसपी के कुछ विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की बात को लेकर भी आजम ने पीएम की कड़ी आलोचना की।
आपको बता दें कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को रोक दिया गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी। हालांकि बाद में अमेरिका की तरफ से अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरुख से माफी मांग ली थी।
एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी
यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया हो। इससे पहले भी उन्हें 2009 में न्यूयॉर्क और 2012 में नेवार्क-न्यूजर्सी में भी अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका गया था।
रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट किया है, 'शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो।
शाहरुख ने कहा कि वह सिक्युरिटी को लेकर किए जा रहे इंतजाम को समझता हूं और इसकी रिस्पेक्ट भी करता हूं। लेकिन हर बार अमेरिका में इस तरह से रोका जाना काफी ज्यादा तकलीफदेह है।