फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In meeting with UAE's Dy PM, PM Modi emphasises on implementation of IMEEC

India-UAE: यूएई के उप प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने IMEEC के क्रियान्वयन पर दिया जोर

Thu, 12 Dec 2024 11:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 11:17 PM IST
सार

यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ बैठक में पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और सुरक्षा का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
In meeting with UAE's Dy PM, PM Modi emphasises on implementation of IMEEC
यूएई के उप प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : X / @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और भारत की ओर से पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और सुरक्षा को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप गलियारा (आईएमईईसी) को पूरा करने पर जोर दिया, जिसे क्षेत्रीय संपर्क और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


 

In meeting with UAE's Dy PM, PM Modi emphasises on implementation of IMEEC
यूएई के उप प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : X / @narendramodi
क्या है भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर?
वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने क्षेत्रीय संपर्क और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (आईएमईसी) के कार्यान्वयन पर भी विशेष जोर दिया। एक अग्रणी पहल के रूप में पेश किए गए, आईएमईईसी में भारत, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के बीच एक विशाल सड़क, रेलमार्ग और शिपिंग नेटवर्क की परिकल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य एशिया, मध्य पूर्व और पश्चिम के बीच एकीकरण सुनिश्चित करना है।

दिल्ली में जी20 के दौरान IMEEC को दिया अंतिम रूप  
पिछले साल सितंबर में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आईएमईईसी को अंतिम रूप दिया गया था। कॉरिडोर के लिए भारत, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका और कुछ अन्य जी20 भागीदारों द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed