फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In mann ki baat prime minister Narendra Modi appeals for football

मन की बातः मोदी ने कहा, देश के कोने-कोने में पहुंचाएं फुटबॉल

Sun, 27 Mar 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
In mann ki baat prime minister Narendra Modi appeals for football
- फोटो : ANI

टी-20 विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इस्टर की शुभकामनाएं दी और कहा कि टी-20 विश्वकप में भारत ने दो महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। आज के मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामना। 

विज्ञापन


भारत में फुटबॉल की हालत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा‌ कि फीफा में हमारी रैंकिंग इतनी नीचे है कि मेरी बोलने की हिम्‍मत नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि हम सबकी कोशिश होनी चाहिए हम फुटबॉल को गांव-गांव, गली-गली में पहुंचाएं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2017 में अंडर-17 फीफा विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। ये एक अवसर है कि जब हम अपने युवाओं में फुटबॉल का जोश भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फीफा विश्वकप भारत  के लिए खुद को ब्रांड के रूप में पेश करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि हमें ये कोशिश करनी चाहिए कि फुटबॉल देश के कोने-कोने में पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं देश का हर युवा 2017 फीफा विश्वकप का ब्रांड अम्बेसडर बने।'

मोदी ने की पर्यटन को बढ़ावा देने के अपील

In mann ki baat prime minister Narendra Modi appeals for football

पर्यटन को बढ़ावा देने के अपील करते हुए मोदी ने कहा कि यात्राएं हमें बहुत कुछ सिखाती हैं। जो हम अपने घर में, कक्षाओं और दोस्तों से नहीं सीख सकते, उसे हम अपनी यात्राओं में सीख लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये कहा ही गया है कि शौक-ए-दीदार है तो नजर पैदा कर। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन में रोजगार पैदा करने में अपार संभावनाएं हैं। भारत पर्यटन के मामले में कई देशों से पिछड़ा है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं से छुट्टियों का इस्तेमाल नई स्किल सीखने के लिए की। उन्होंने कहा कि युवा छुट्टियों को यूं ही बर्बाद न करें। हर छुट्टी में वे कम से कम एक स्किल जरूर सीखें। 

प्रधानमंत्री ने रविवार को असम के रंगपाड़ा में चुनावी रैली भी की। असम में उन्होंने कांग्रेस समेत तरुण गोगोई सरकार के कामकाज पर निशाना साधा। 

'मन की बात' सुनने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed