{"_id":"67706b30d9c71ab1bf0912a4","slug":"in-maharashtra-husband-sets-wife-on-fire-after-she-gives-birth-to-a-daughter-for-the-third-time-crime-news-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में इंसानियत हुई तार-तार, तीसरी बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में इंसानियत हुई तार-तार, तीसरी बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को लगाई आग
Sun, 29 Dec 2024 02:49 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:49 AM IST
सार
महाराष्ट्र के परभणी जिले में तीसरी बेटी को जन्म देने से नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी को आग लगातर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी काले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, क्योंकि उसने दंपति की तीसरी बेटी को जन्म दिया था। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंडलिक उत्तम काले ने गुरुवार रात को यहां से करीब 520 किलोमीटर दूर गंगाखेड़ नाका में अपनी पत्नी मैना की हत्या कर दी।
पुलिस ने दी जानकारी
मैना की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को आधार बनाकर गंगाखेड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को तीन बेटियों को जन्म देने के लिए ताना मारता था और इस मुद्दे पर अक्सर उससे झगड़ा करता था। अधिकारी ने बताया कि काले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पेट्रोल डालकर लगाई आग
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गुरुवार रात को इसी तरह की एक बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी, जहां लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।