{"_id":"5d1b7cb48ebc3e3cdf130052","slug":"in-lok-sabha-four-ministers-answered-a-single-question-on-increasing-cases-of-cancer-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कैंसर के बढ़ते मामलों पर लोकसभा में एक सवाल का चार मंत्रियों ने दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब में कैंसर के बढ़ते मामलों पर लोकसभा में एक सवाल का चार मंत्रियों ने दिया जवाब
Tue, 02 Jul 2019 09:18 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
संसद (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को उस समय दिलचस्प माहौल बन गया जब एक सवाल का चार मंत्रियों ने जवाब दिया। जवाब देने में कृषि मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री के अलावा दो राज्य मंत्रियों के बाद खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री ने भी अपनी भूमिका निभाई। सवाल पंजाब में खाद और कीटनाशकों के कारण कैंसर के बढ़ते मामलों का था।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर पहला सवाल कांग्रेस के रवनीत सिंह ने किया। उन्होंने कैंसर के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए ऐसे पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की। इसका जवाब कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने पंजाब में कैंसर से जुड़ा विशेष अस्पताल न होने और बठिंडा-बीकानेर एक्सप्रेस का नाम कैंसर एक्सप्रेस हो जाने का हवाला देते हुए जब केंद्र सरकर पर आरोप लगाए तो पहले कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, फिर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके आरोपों का जवाब दिया।
विज्ञापन
इसी बीच खाद्य संस्करण मंत्री हरसिमरत कौर को भी स्पीकर ने जवाब देने का मौका दिया। कौर ने राज्य सरकार पर कैंसर से जुड़े अस्पताल को मदद बंद करने का आरोप लगाया। इस पर कौर और मान के बीच तीखी बहस हुई।