खाट सभा में बोले राहुल, किसानों के दिल की सुनें मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। शनिवार को आजमगढ़ के बिजौली ठेकमा में खाट सभा में मौजूद किसानों और नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश से अपने मन की बात करते हैं, उन्हें किसानों के दिल की भी सुननी चाहिए।
कहा कि मोदी जी ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, मगर यह देश के चुनिंदा उद्योगपतियों का है। कर्ज में डूबे किसान उन्हें नजर ही नहीं आए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उद्योगपतियों के कर्ज के तौर पर माफ की गई धनराशि मनरेगा के बजट का तीन गुना है।
इससे पहले राहुल ने जौनपुर जिले में रोड शो के दौरान शाहगंज और खेतासराय की नुक्कड़ सभाओं में एलान किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक मिनट में किसानों के सारे कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।
मोदी ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया
बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। राहुल ने कहा कि किसानों का हमदर्द बनकर चुनाव में वोट हासिल करने वाले मोदी ने दो साल से अधिक समय में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया।
कर्ज में डूबे किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, जौनपुर सदर विधायक नदीम जावेद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।