फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in just twelve hours four train accidents happened and question raises against railway

सुरक्षा पर लापरवाही को लेकर फिर घिरा रेलवे, 12 घंटों में हुए चार ट्रेन हादसे

Sat, 25 Nov 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
in just twelve hours four train accidents happened and question raises against railway

यात्रियों की सुरक्षा पर लापरवाही बरतने के चलते रेलवे को फिर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। महज 12 घंटों में 4 रेल हादसे हो गए हैं, जिनमें करीब सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 से ज्यादा घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सबसे बड़ा हासदा यूपी के चित्रकूट में हुआ जहां गोवा से पटना जा रही ट्रेन वास्को डि गामा हादसे का शिकार हुई। यहां तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दूसरा हादसा ओडिशा में हुआ जहां पारादीप-कट्टक गुड्स ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यूपी के अमेठी में लोकल पैसेंजर ट्रेन ने गाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें चार की मौत हो गई और दो घायल हो गए। चौथा हादसा यूपी के सहारनपुर में हुआ जहां जम्मू-पटना अर्चना एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन से अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रेन हादसे से पहले तकनीकी खामियां बता देगा सेंसर

बता दें कि रेल हादसों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा पर लचर व्यवस्था के चलते हाल ही में रेल मंत्रालय का विरोध किया जाने लगा था। इस वजह से बड़े अधिकारी ही नहीं केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को भी मंत्रालय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed