{"_id":"59fcdd274f1c1b69678b9091","slug":"in-jayalalitha-death-case-sc-dismissed-plea-against-probe-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता मामले में SC का बड़ा फैसला, जांच समिति के खिलाफ खारिज की याचिका ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता मामले में SC का बड़ा फैसला, जांच समिति के खिलाफ खारिज की याचिका
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
Jayalalitha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें राज्य की पूर्व सीएम जे. जयललिता की मौत की जांच मामले में राज्य सरकार की तरफ से एक सदस्य वाली जांच समिति के गठन के निर्णय को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें: AIADMK के चाणक्य निकले 'पलानीसामी', बदल दी तमिलनाडु
विज्ञापन
जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने चेन्नई के पीए जोसेफ की याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा से बिना किसी प्रस्ताव के पारित किए बगैर जांच समिति को अनुचित रूप से प्रभावित करने और उसके पक्षपातपूर्ण होने की आशंका है।
विज्ञापन
पढ़ें: जयललिता की मौत के राज से उठेगा पर्दा, होगी न्यायिक जांच
पीठ ने पूछा, ‘आपकी याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आप क्या चाहते हैं जांच जारी रहे या जांच नहीं होनी चाहिए।’ जब याचिकाकर्ता के वकील ने हां में जवाब दिया इस पर पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि वह हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई नहीं करेगी।