फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in india, one country one mrp will be implementing from August 

एक अगस्त से पूरे देश में लागू होगी एक देश एक एमआरपी

Sat, 14 Jul 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Updated Sat, 14 Jul 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
in india, one country one mrp will be implementing from August 

आगामी एक अगस्त से पूरे देश में हर चीजें समान दर पर बिकेंगी। शुक्रवार को महाराष्ट्र के खाद्य व आपूर्ति विभाग राज्यमंत्री रवींद्र चव्हाण ने विधान परिषद में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक अगस्त से यह कानून लागू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मल्टीप्लेक्स थिएटरों में भी वस्तुओं की कीमतें एक समान हो जाएगी।

विज्ञापन


रवींद्र चव्हाण विधान परिषद में राज्य के विभिन्न शहरों के मल्टीप्लेक्स में अधिक दाम पर बेचे जा रही खाद्य पदार्थों के सवाल के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के शौकीन लोगों को अब बाहर से खाद्य पदार्थ ले जाने पर कोई मनाही नहीं है। इस पर कोई भी पाबंदी लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गृह विभाग इससे संबंधित नीति छह सप्ताह में तैयार कर लेगा। उन्होंने कहा कि आगे से देश में एक वस्तु की छपी कीमत (एमआरपी) अलग-अलग नहीं होगी। एक अगस्त से इस संबंध में केंद्र का कानून लागू होगा, इस कानून के लागू होने के बाद अलग-अलग दरों पर मॉल-मल्टीप्लेक्स में खाद्य पदार्थ की बिक्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानपरिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने फूड मॉल और मल्टीप्लेक्स में खाद्य पदार्थों की छपी कीमत से अधिक दर पर बेचे जाने का मामला उठाया था। इसके जवाब में राज्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि सरकार नीतियों में जल्द ही बदलाव करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed