फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Hubli, Karnataka, a young man stabbed a 20-year-old girl to death after she rejected his love proposal

Karnataka: प्रेम-प्रस्ताव ठुकराने पर हुबली में 20 साल की युवती की हत्या, दो पुलिस कर्मी निलंबित

Thu, 16 May 2024 06:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 06:18 AM IST
सार

कर्नाटक के हुबली में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने बुधवार को अंजली नाम की 20 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गिरीश उर्फ विश्वा के रूप में हुई है। युवती की हत्या के बाद एक समूह के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
In Hubli, Karnataka, a young man stabbed a 20-year-old girl to death after she rejected his love proposal
कर्नाटक के हुबली में युवती की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ हत्याकांड के बाद प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक और युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को वैसे ही जान से मारने की धमकी दी थी, जैसे हुबली कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा नेहा को उसके पूर्व सहपाठी ने दी थी। युवती ने धमकी के बारे में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंजलि नाम की युवती को गिरीश उर्फ विश्वा ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंजलि मामले की शिकायत लेकर बेंडिगेरी पुलिस स्टेशन पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि गिरीश नाम का युवक उसे नेहा हिरेमथ की तरह जान से मारने की धमकी दे रहा है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के अंजलि के घर में घुसा आरोपी
बुधवार तड़के आरोपी गिरीश अंजलि के घर में घुस गया और उस पर चाकू से कई ताबड़-तोड़ वार किए। मौके पर मौत होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित
हुबली की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा, मामले में अपने कर्तव्यों की लापरवाही के आरोप में बेंडिगेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर चंद्रप्पा चिक्कोडी और महिला पुलिस कर्मी रेखा हवरेड्डी को निलंबित कर दिया है। अंजलि की बहनों की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नेहा के परिवार की मांग पर हमने जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


पूर्व सहपाठी ने चाकू मारकर की थी नेहा की हत्या
इससे पहले, अप्रैल में 21 वर्षीय नेहा हिरेमथ की हुबली धारवाड़ में केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनाइक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी फयाज को गिरफ्तार कर लिया था। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसके बाद सीआईडी ने फयाज को हिरासत में लेकर जांच के लिए धारवाड़ से हुबली लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed