{"_id":"5daaad988ebc3e93dc480c1e","slug":"in-gujarat-village-drinking-alcohol-will-cost-you-a-mutton-feast-for-entire-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह गांव है थोड़ा हटके, शराब पीते पकड़े गए तो देनी पड़ेगी ऐसी 'पार्टी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यह गांव है थोड़ा हटके, शराब पीते पकड़े गए तो देनी पड़ेगी ऐसी 'पार्टी'
Sat, 19 Oct 2019 12:00 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:00 PM IST
सार
- गुजरात के खाटीसितारा गांव की अलग ही है परंपरा
- शराब पीते पकड़े जाने पर पूरे गांव को देनी होती है पार्टी
- शराब की लत छुड़ाने के लिए उठाया गया सख्त कदम
- सरपंच ने कहा- सख्ती के बाद लोगों ने शराब पीना छोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में बनासकांठा जिले के खाटीसितारा गांव ने शराबबंदी के लिए अनोखा तरीका अपनाया हुआ है। यहां शराब पीने वालों पर प्रतिबंध के लिए अब जुर्माना लगाना शुरू कर दिया गया है। इस जुर्माने की खास बात यह है कि शराब पीते पकड़े जाने पर उस शख्स को पूरे गांव वालों को मटन करी और बाटी खिलाना होता है।
विज्ञापन
सिर्फ यही नहीं उस शख्स को मौके पर ही दो हजार रुपए जुर्माने के तौर पर भी देना होता है। दरअसल, इस गांव में करीब 800 लोग रहते हैं, जो आदिवासी समुदाय से आते हैं। इन ग्रामीणों ने साल 2013-14 में गांव में शराब पीने पर जुर्माना लगाने का फैसला किया था। हालांकि इसके बावजूद लोगों में शराब पीने की लत बढ़ रही थी।
विज्ञापन
इसी वजह से गांव में हिंसात्मक घटनाओं की संख्या में भी इजाफा होने लगा था। इस सब को देखते हुए गांव वालों ने जुर्माने के साथ मटन पार्टी देने के नियम को लागू किया है। क्योंकि शराब पीते पकड़े जाने वाले शख्स को गांव वालों को ऐसी पार्टी देने के लिए करीब 20 से 25 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन