पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को भुनाने के चक्कर में भाजपा, पार्टी विचारधारा पर होगा फोकस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम है। विपक्षी पार्टी भाजपा इस मेगा प्लेटफॉर्म का फायदा उठाने में कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए उसने पूजा पंडालों के बाहर पार्टी की विचारधारा पर आधारित किताबों की प्रदर्शनी के लिए 3000 बुक स्टाल लगाएगी। इन स्टाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की किताबों और उनके कार्यों का भी जिक्र होगा। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और सिटीजनशिप (संशोधन) बिल पर लेखों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि इस साल हमें राज्यभर से करीब 3000 बुक स्टाल का अनुरोध मिला है। ये बुकस्टाल पूजा मंडलों के बाहर लगाए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक, यह संख्या प्रदेश पार्टी के इतिहास में सर्वाधिक है। पहले पार्टी राज्य में इतनी मजबूत नहीं थी कि हम पूजा पंडालों के बाहर स्टालों को लगा सकें। अब स्थिति में बदलाव आया है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के बाद दूसरी नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। हाल के हुए पंचायत और नगर निकायों के चुनावों में उसने वामदल और कांग्रेस को पछाड़कर तृणमूल की मुख्य विरोधी के तौर पर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कई मौकों पर कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता वाला राज्य है। शाह ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत का लक्ष्य रखा है।