फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Congress party some people become trouble for rahul gandhi

कांग्रेस में फिर सक्रिय हुए राहुल की राह में रोड़े अटकाने वाले

Wed, 04 Oct 2017 05:03 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला Updated Wed, 04 Oct 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
In Congress party some people become trouble for rahul gandhi
rahul gandhi
कांग्रेस में एक ओर जहां राहुल गांधी के समर्थकों ने अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी को लेकर बयानबाजी तेज कर दी है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष की राह में रोड़े अटकाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का हवाला देकर राहुल की ताजपोशी टलवाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस में राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए बीते दो साल से उनके समर्थक जोर लगाए हुए हैं। पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी को ध्यान में रखकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। सर्वसम्मति से पारित एके एंटनी के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था। बावजूद इसके कांग्रेस अध्यक्ष कोई फैसला नहीं ले सकीं।
विज्ञापन


बीते साल पार्टी में इस बात की पूरी तैयारी थी कि राहुल को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी सौंपकर चुनाव में उतारा जाए। तब पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद फैसला लेने का सुझाव दिया था। इस पर सोनिया और राहुल भी सहमत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार राहुल समर्थक मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते

In Congress party some people become trouble for rahul gandhi
rahul gandhi - फोटो : ndtv
अब एक बार फिर गुजरात और हिमाचल चुनाव में की वजह से राहुल की चुनावी व्यस्तता की बात उठाकर बेहतर राजनीतिक मुहूर्त के इंतजार की भूमिका बन रही है। हालांकि इस बार राहुल समर्थक मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। वे अक्तूबर में समाप्त हो रहे पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के साथ ही पार्टी अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को भी पूरी कर लेना चाहते हैं। 

राहुल की युवा ब्रिगेड में शामिल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपनी मंशा साफ कर दी है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी पार्टी प्लेटफार्म से स्पष्ट किया है कि कांग्रेस में सभी को इस बात का अहसास है कि राहुल अध्यक्ष बनेंगे। निजी तौर पर लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से यह मांग उठाते रहे हैं। सिंघवी ने कहा है कि वह भी उस सोच से सहमत हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed