फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in chennai teacher booked plane tickets for her two stuents after they scored in board

बोर्ड एग्जाम में 100 नंबर लाने पर टीचर का खास गिफ्ट, छात्राओं को कराई हवाई सैर

Sun, 29 Oct 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 29 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
in chennai teacher booked plane tickets for her two stuents after they scored in board
- फोटो : hindustan times

टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते का एक ऐसा अनोखा वाक्या सामने आया है, जो किसी मिसाल से कम नहीं है। यहां एक टीचर की दिलदारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी, क्योंकि उसने कभी हवाई सफर की सोच भी न पाने वाली अपनी छात्राओं को इस पल को जीने का मौका दिया।

विज्ञापन


मामला चेन्नई का है जहां टीचर सेल्वा कुमारी ने अपनी दो छात्राएं पी सरान्या और एच यमुना को ये मौका दिया। दरअसल, टीचर सेल्वा की ओर से पूरी क्लास को वादा किया गया था कि जो भी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 100 मार्क्स लाएगा वह उसे हवाई सफर का मौका देंगी।
विज्ञापन


पहली बार फ्लाइट में बैठने वाला सरान्या ने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट से उतरने का एहसास उसके लिए किसी यादगार पल से कम नहीं है। सरान्या ने कहा कि उसके परिवार के किसी सदस्य ने फ्लाइट में सफर नहीं किया था, लेकिन उन्हें ये मौका जो बेहद खास था। सरान्या ने बताया कि टीचर की ये मुहिम बाकी बच्चों को भी प्रेरित कर रही है। सरान्या की चाचा की लड़की उससे नोट्स लेकर गई ताकि वह भी ऐसा ही कुछ पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इस स्कूल में पढ़ने के अलावा बच्चे करते हैं सबकुछ, टीचर करते हैं मौज


इससे पहले टीचर सेल्वा बच्चों को ऐसा करने पर ईनाम में 1000 रुपये दिया करती थी, लेकिन उन्होंने ये जाना कि उनकी क्लास की एक भी बच्ची ने कभी हवाई सफर नहीं किया तो वह उनके लिए इसके इंतजाम में जुट गईं। भले ही रिजल्ट मई में आ गया था, लेकिन सेल्वा अपने किए वादे को नहीं भूलीं और उन्होंने पैसे जोड़कर दोनों बहनों को हवाई सफर करवाया।

सेल्वा के मुताबिक स्कूल में पढ़ने आने वाली ज्यादातर छात्राओं का परिवार बेहद गरीब है। ऐसे भी माता-पिता हैं जिनकी आय सालाना 1.5 से 2 लाख रुपये है। सरान्या के पिता खुद एक सब्जी वाले हैं, जो रोज के सिर्फ 200 से 300 रुपये कमाते हैं। सेल्वा ने कहा कि सरान्या एक बेहतर छात्रा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed