{"_id":"659d71ce58fc7123b8093708","slug":"in-biggest-haul-in-assam-drugs-worth-over-rs-100-cr-seized-four-arrested-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं की जब्त, चार लोग गिरफ्तार; जानिए क्या बोले CM हिमंत बिस्व सरमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं की जब्त, चार लोग गिरफ्तार; जानिए क्या बोले CM हिमंत बिस्व सरमा
Tue, 09 Jan 2024 09:56 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:56 PM IST
सार
असम के करीमगंज से 100 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाओं को जब्त किया गया। इस कार्रवाई को लेकर सीएम सरमा ने सोशल मीडिया पर असम पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम पुलिस ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को राज्य के करीमगंज जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कई तरह के मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। यह ऑपरेशन असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और करीमगंज जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था।
नशीली दवाओं की कीमत 100 करोड़ रुपये- महंत
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ड्रग्स मिजोरम से असम में लाया गया था। एसटीएफ के उप महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने कहा कि बाजार मूल्य के हिसाब से यह पूर्वी भारत में सबसे बड़ी नशीली दवाओं की जब्ती हैं। जब्त की गई दवाईयों की बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये हैं।
इनपुट के आधार पर की हमने कार्रवाई- महंत
ऑपरेशन के बारे में पूछे जाने पर महंत ने कहा कि हमें मिजोरम से दवाओं की आवाजाही के बारे में एक इनपुट मिला और हमने ऑपरेशन शुरू किया। हमने मंगलवार को दोपहर करीब 2.15 बजे नीलाम बाजार पुलिस स्टेशन के तहत सुप्राकांडी में मिजोरम पंजीकरण प्लेट वाली एक कार को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली और उसके ट्रक के साइड बॉडी पैनल के अंदर छिपाई गई 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 64,000 याबा टैबलेट और विदेशी सिगरेट के चार पैकेट बरामद किए।
विज्ञापन
असम पुलिस ने सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा असम पुलिस की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अब तक की राज्य में पकड़ी गई नशीली दवाओं की सबसे बड़ी खेप हैं।
वहीं सीएम सरमा की सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सराहना और मान्यता के लिए आभारी हूं सर। नशा मुक्त असम के आपके संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।