फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'In Bengal, the centre's money is spent on TMC cadres', PM Modi's scathing attack on Trinamool Congress

PM Modi: 'बंगाल में केंद्र का पैसा TMC कैडर पर खर्च होता है', तृणमूल कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला

Fri, 22 Aug 2025 06:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 22 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

 PM Modi On TMC: पीएम मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- राज्य में स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है... बहन-बेटियों पर अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जब तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी, बंगाल का विकास बाधित रहेगा।

विज्ञापन
'In Bengal, the centre's money is spent on TMC cadres', PM Modi's scathing attack on Trinamool Congress
कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का शुभारंभ किया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम सीधे राज्य सरकार को भेजते हैं, उसमें से ज्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है... वो पैसा टीएमसी कैडर पर खर्च होता है, यही वजह है कि गरीब कल्याण की कई योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पीछे है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। अपराध और भ्रष्टाचार टीएमसी सरकार की पहचान बन गए हैं। जब तक राज्य में टीएमसी सत्ता में है, तब तक कोई विकास नहीं होगा...असली बदलाव तभी आएगा जब टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी...अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सत्ता में नहीं, बल्कि जेल में होना चाहिए।'
 

'केंद्र ने बंगाल के विकास के लिए हरसंभव मदद की'
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल की ताकत नहीं बढ़ेगी, विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं होगी क्योंकि भाजपा का दृढ़ विश्वास है, भाजपा का मानना है कि बंगाल के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा, इसलिए पिछले 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हर संभव मदद की है।'
 

आज पश्चिम बंगाल को नई रोशनी की जरूरत- पीएम
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- 'आज पश्चिम बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है, उसे सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। आजादी के बाद पश्चिम बंगाल ने पहले कांग्रेस और फिर वामपंथ का लंबा दौर देखा है। इसके बाद, 15 साल पहले, पश्चिम बंगाल के लोगों ने परिवर्तन का फैसला किया और मां, माटी, मानुष के नारे पर विश्वास किया, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है... बहन-बेटियों पर अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जब तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी, बंगाल का विकास बाधित रहेगा।'
 
 

'भाजपा जो संकल्प लेती है वह सिद्ध करके दिखाती है'
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भाजपा जो संकल्प लेती है वह सिद्ध करके दिखाती है। इसका ताजा प्रमाण हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है।' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'इस बार लाल किले से मैंने घुसपैठ के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की। पश्चिम बंगाल, कोलकाता के लोग समय से आगे की सोचते हैं इसलिए आपके बीच मैं लगातार इस राष्ट्रीय चुनौती पर चर्चा करता रहा हूं। आजकल आप देखते हैं जिन देशों को विकसित कहा जाता वहां घुसपैठियों के खिलाफ मुहीम चल रही है, ये देश अब घुसपैठियों को ज्यादा नहीं झेल सकता।'
 
 

'कोलकाता भारत के इतिहास और भविष्य की समृद्ध पहचान'
अपने संबोधन के शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है... ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है।' उन्होंने मेट्रो सेवा को लेकर कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ 250 किलोमीटर मेट्रो रूट था, आज देश में मेट्रो रूट बढ़कर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है, कोलकाता में भी मेट्रो का विस्तार हुआ है... कोलकाता मेट्रो में 7 नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं, ये सारे काम कोलकाता के लोगों की इज ऑफ लिविंग को बढ़ाने वाले हैं।
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं जब दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुमारटोली में मां दुर्गा की प्रतिमा बन रही है, बड़ा बाजार से लेकर पार्क स्ट्रीट तक, कोलकाता को नए रंगों और भव्यता से सजाया जा रहा है। जब आस्था और उत्साह के साथ विकास का उत्सव भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है।'
 

बंगाल को 5200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बंगाल को करीब 5,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
  • ग्रीन लाइन (सियालदह-एस्प्लानेड)- लंबाई 2.45 किमी लागत 1185 करोड़ रुपए। हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेंटर तक का अंतिम लिंक। मेट्रो से हावड़ा और सियालदह तक का सफर 45 जिंजर की जगह 11 मिनट में होगा पूरा बीबीडी बाग, एक्सप्लेनेड और साल्ट लेक न्यू टाउन में छात्रों और पैसेवारी के लिए बड़ी राहत होगी।
  • येलो लाइन (नोआपाड़ा-जय हिंद विमानवंदर)- लंबाई: 6.77 किमी लागतः 21866 करोड़ रुपए। इसके बनने से अब कोलकाता एयरपोर्ट सीधे मेटी नेटवर्क से जुड़ जाएगा और हवाई अड़े तक यात्रा का समय । घंटे से घटकर हुआ 10 मिनट हो जाएगा। दम दम कैंटोनमेंट में इंटरचेंज से शहर और उपनगरों तक कनेक्टिवीटी आसान हो जाएगी।
  • ऑरेंज लाइन (बेलेघाटा - हेमंत मुखोपाध्याय)- लंबाई 4.39 किमी, लागत 815 करोड़ रुपए। कवि सुभाष से बेलेघाटा तक बेलेघाटा तक का विस्तार किया गया है। अब यह दूरी केवल 23 मिनट में पूरी होगी। कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के निवासियों को इससे लाभ मिलेगा।
  • सब-वे का उद्घाटन- इसके साथ ही हावड़ा स्टेशन पर लागत 43 करोड़ नया सब-बे का उद्घाटन। इससे विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
  • 6 लेन एलिवेटेड कोना एक्स्प्रेसवे (एनएच-12, लंबाई: 7 किमी, लागतः 1200 करोड़ से अधिक) का शिलान्यास यातायात जाम और वाहनों द्वाकार्ब में कमी गुणवत्ता में सुधार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed