फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a fire incident several Ayyappa Maladharis were injured seriously in Hubballi Karnataka Nes in hindi

Karnataka: 'आज की कांग्रेस 'जाली' है, जिसका नेतृत्व नकली गांधी कर रहे हैं'; प्रह्लाद जोशी का पार्टी पर तंज

Mon, 23 Dec 2024 06:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
In a fire incident several Ayyappa Maladharis were injured seriously in Hubballi Karnataka Nes in hindi
प्रह्लाद जोशी - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में आज आग लगने की एक घटना में नौ अयप्पा मालाधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी सत्र के शताब्दी समारोह की तैयारी पर प्रतिक्रिया दी और आज की कांग्रेस को नकली बताया। 
विज्ञापन

प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को घेरा
अस्पताल से निकलकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात दी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी सत्र के शताब्दी समारोह की तैयारी पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सम्मेलन आयोजित कर पैसे बहा रही है। हम पूछना चाहते हैं कि महात्मा गांधी और आज की कांग्रस के बीच क्या संबंध है। आपकी कांग्रेस असली नहीं है। यह कांग्रेस लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव में भरोसा नहीं करती है और बीआर आंबेडकर का अपमान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा, "आज की कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के समय की कांग्रेस पार्टी जैसी नहीं है। यह नकली कांग्रेस और नकली गांधीवादी है।" उन्होंने आगे कहा, "कई बार टूटने के कारण कांग्रेस अब बिखर गई है। आप नकली गांधी हैं। सरकार का पैसा नकली गांधी पर क्यों बहाया जाए? इसे तुरंत रोकना होगा और खर्च किए गए पैसे को सार्वजनिक करना होगा और कांग्रेस पार्टी को पैसा वापस देना होगा।" शताब्दी समारोह 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित किया गया है।



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed