{"_id":"5bdbfb54bdec22698c6e47be","slug":"in-2-to-3-years-ikea-is-planning-to-give-employment-to-10-000-people-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइकिया की महाराष्ट्र में 2-3 साल में 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आइकिया की महाराष्ट्र में 2-3 साल में 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना
भाषा, मुंबई
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
स्वीडन की फर्नीचर निर्माता कंपनी आइकिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन की फर्नीचर निर्माता कंपनी आइकिया महाराष्ट्र में अगले दो से तीन साल में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष तौर पर 10 हजार लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने इसकी जानकारी दी। कंपनी ने इस साल अगस्त में हैदराबाद में अपने पहले स्टोर की शुरुआत की थी। कंपनी अपना दूसरा स्टोर नवी मुंबई में खोलने वाली है।
विज्ञापन
आइकिया इंडिया की प्रबंधक (लोग एवं संस्कृति) अन्ना-करिन मानसों ने यहां पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘अगले साल हम महाराष्ट्र में स्टोर खोलने वाले हैं जिसके लिये हमारी योजना प्रत्यक्ष तौर पर पांच हजार लोगों को नियुक्त करने की तथा पांच हजार लोगों को अगले दो से तीन साल में परोक्ष तौर पर रोजगार देने की है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘हम समानता में भरोसा रखते हैं और सभी कर्मचारियों को संतुलित, सुरक्षित कार्य माहौल प्रदान कर रहे हैं। हम लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांस (एलजीबीटी) समुदाय के लोगों को भी नौकरी पर रखने के लिये तैयार हैं।’’
विज्ञापन