{"_id":"5c1efccabdec2257071f616d","slug":"imran-khan-should-be-walking-the-talk-in-his-own-country-said-naseeruddin-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कूदे इमरान, तो मिला जवाब- पहले अपना देश संभालो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कूदे इमरान, तो मिला जवाब- पहले अपना देश संभालो
Sun, 23 Dec 2018 08:41 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरुद्दीन शाह ने पाक पीएम इमरान खान के अल्पसंख्यकों वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। शाह ने द संडे एक्सप्रेस को बताया कि "मुझे लगता है खान अपने देश के मुद्दों पर बात करनी चाहिए न कि उनपर जिससे उनका कोई वास्ता ही नहीं है। हम 70 साल से एक लोकतंत्र हैं और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।”
विज्ञापन
इस से पहले बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर मचे घमासान के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इमरान ने कहा कि वह मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है।
विज्ञापन
लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को अधिकार मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। यही पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी सपना था। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें समान अधिकार मिले।’
विज्ञापन
बता दें कि अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने कहा था कि इस वक्त समाज में जहर फैल चुका है। लोगों को खुली छूट मिल चुकी है। दोबारा इस जिन्न को बोतल में बंद करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे देश में डर नहीं लगता लेकिन गुस्सा आता है। अपने बच्चों के लिए फिक्र होती है क्योंकि उनका मजहब ही नहीं है। शाह के इस बयान के बाद से लगातार बयानबाजी जारी है।