फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imran khan on India pakistan ceasefire agreement 2021, Northern command GOC YK Joshi says agreement on ceasefire will not effect counter terrorist operations

जीओसी उत्तरी कमांड बोले- संघर्षविराम समझौते के बावजूद आतंकवादियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन

Sat, 27 Feb 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Imran khan on India pakistan ceasefire agreement 2021, Northern command GOC YK Joshi says agreement on ceasefire will not effect counter terrorist operations
जीओसी उत्तरी कमांड योगेश कुमार जोशी - फोटो : ANI

सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बनी है। अब इस फैसले पर जीओसी उत्तरी कमांड योगेश कुमार जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते का हम स्वागत करते हैं, लेकिन आपलोगों को मैं भरोसा देना चाहता हूं कि इस फैसले से आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम को लेकर समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने हॉटलाइन के जरिए हुई बातचीत में सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर समस्या समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी समीक्षा की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त बयान जारी किया।
विज्ञापन


रिश्ते सुधारने के लिए इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

  • हॉटलाइन तंत्र स्थापित किया जाएगा जिसकी मदद से दोनों देशों के बीच समय-समय पर बातचीत की जाएगी।
  • सीज फायर उल्लंघन, फायरिंग, घुसपैठ सहित अन्य मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।
  • फिर से नियमित तौर पर फ्लैग मीटिंग शुरू की जाएगी। इसके जरिए दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुई गलतफहमियों को दूर किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इमरान खान ने भारत पर साधा निशाना
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के गैरजिम्मेदाराना सैन्य कार्रवाई के बावजूद हमने उसके सैनिक को उसे सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से सीमा पर धैर्य का परिचय दिया है और अब यह भारत की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह भी इस समझौते पर सही ढंग से अमल करे।


पाकिस्तान ने एक बार फिर फैलाया प्रोपेगैंडा
कुछ भी हो जाए पाकिस्तान अपनी फितरत से बाज नहीं आता है। इसका ताजा उदाहरण है बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी बरसी पर नए प्रोपेगैंडा के जरिए खुद को बचाने की कोशिश के लिए जारी किया गया वीडियो। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का एक नया वीडियो जारी करते हुए प्रोपेगैंडा फैलाने की कोशिश की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed