भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ की बैठक
- कांग्रेस समेत 21 पार्टियों ने कहा- हमें वायुसेना पर गर्व है
- भारत के साथ आतंकवाद पर बातचीत के लिए तैयार: पाक पीएम
- हमने पाक का एक लड़ाकू विमान मार गिराया: विदेश मंत्रालय
- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जवाब दिया: विदेश मंत्रालय
- एक भारतीय पायलट लापता: विदेश मंत्रालय
- पाक ने आज सुबह की थी भारतीय वायुसीमा में घुसपैठ की कोशिश
- भारत ने मार गिराया था पाक का लड़ाकू विमान F-16
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Delhi: Meeting of the three Service Chiefs with PM Narendra Modi at 7 Lok Kalyan Marg ends pic.twitter.com/MKV9g1Cy2L
— ANI (@ANI) February 27, 2019
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की यह हरकत भारत द्वारा एक दिन पूर्व की गई एयर स्ट्राइक से बिल्कुल अलग है। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया था वहीं पाक ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।
इसके साथ ही पाक उच्चायुक्त को एक डोजियर सौंपा गया जिसमें पुलवामा आतंकी हमले में जैश के हाथ होने और पाकिस्तान में जैश के ठिकाने होने की पुख्ता सबूत हैं। भारत चाहता है कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र में आतंकियों व आतंकी गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
बता दें कि पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था, इसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के होने का दावा किया जा रहा है। जारी वीडियो में पकड़ा गया शख्स भारतीय वायुसेना की वर्दी पहने हुए है और कह रहा है, 'मेरा नाम विंग कमांडर अभिनंदन है और सर्विस नंबर 27981 है। मैं एक फ्लाइंग पायलट हूं और मेरा धर्म हिंदू है।' अधिक जानकारी देने के नाम पर उसने बात करने से मना कर दिया और कहा, 'मुझे क्षमा करें, मैं आपको इतनी ही जानकारी दे सकता हूं।' इसके साथ ही उसने पाकिस्तानी सेना से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या मैं पाकिस्तानी सेना के कब्जे में हूं।EA: It was made clear that Pakistan would be well advised to ensure that no harm comes to the Indian defence personnel in its custody. India also expects his immediate and safe return. https://t.co/4gg81vSldc
— ANI (@ANI) February 27, 2019
21 जून, 1983 को पैदा हुए 35 साल के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास सेलायुर इलाके रहने वाले हैं। साल 2004 में उनकी भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई थी। अभिनंदन वर्तमान के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान इंडियन एयर फोर्स में देश की सेवा और सुरक्षा कर चुके हैं।
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से शांति की गुहार लगाने से पहले भारतीय वायुसेना के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करने को लेकर परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में परमाणु शस्त्रागार, आदेश और नियंत्रण को लेकर बातचीत होनी थी।हालांकि, इस बैठक में क्या निर्णय लिया गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बैठक के बाद दोपहर में पाक पीएम ने भारत के सामने शांति की गुहार लगाई।
आत्मरक्षा के लिए नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में किया हमला: पाक
पाकिस्तान का कहना है कि उसके विमानों ने ‘आत्मरक्षा’ के लिए नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में हमला किया। पाक युद्धक विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाईक्षेत्र का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘ आज, पाकिस्तानी वायुसेना ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहते हुए नियंत्रण रेखा के पार हमला किया। पाकिस्तान ने इसलिए गैर सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और यह ध्यान में रखा कि किसी की जान न जाए और आसपास कोई नुकसान न हो। इसका एकमात्र उद्देश्य हमारे अधिकारों, इच्छा और क्षमताओं को दिखाना था। हमारा मकसद तनाव को बढ़ावा देना नहीं है लेकिन अगर मजबूर किया गया तो हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
पाकिस्तान ने अगले 72 घंटों को बताया सबसे अहम
पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख राशिद अहमद का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा युद्ध होगा। उनका कहना है कि युद्ध के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह बात 'दुनिया टीवी' से कहा है। राशिद का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के चाहे युद्ध हो या शिंता अगले 72 घंटे सबसे अहम हैं।
दरअसल, बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की नाकाम कोशिश की है। भारत ने पाक लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाक लड़ाकू विमान जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके में घुस आया था जिसे ढेर करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में स्थित लाम घाटी के भीतर 3 किलोमीटर तक जवाबी फायरिंग की है। इससे पहले पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन करते हुए बम गिराए थे।
इसे भी पढ़ें-इन 3 मायनों में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ी है वायुसेना की यह कार्रवाई, 1971 में किया था ऐसा
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह के जान-मान की हानि से इंकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब पाक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया तो एक पैराशूट देखा गया है। हालांकि, अभी इसके पालयट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर बुधवार को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की। भारत ने पाक के इन दावों को खारीज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दिल्ली समेत कई शहर आतंकियों के निशाने पर हैं। आईएसआई ने आतंकी संगठनों को भारत में आतंकी हमलों को अंजाने देने का फरमान सुनाया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। इमरान खान ने कहा कि हमें इस पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो यह न ही मोदी और न ही मेरे नियंत्रण में होगा। बता दें कि भारत और पाक के बीच तनाव की शुरुआत सुबह उस वक्त हुई जब भारतीय वायुक्षेत्र में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान घुस आया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई और इसमें लड़ाकू विमानों को तैयार रहने का आदेश दिया। वहीं, भारत की तरफ से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की तैनाती कर दी गई है। सीमा से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में रहने वाले नागरिकों को अपने-अपने घरों में रहने और बाहर नहीं निकलने के आदेश दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे वाले क्षेत्रों में सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दे दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के साथ ही सेना और बीएसएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।वहीं, पाक ने दो भारतीय वायुसेना के पायलटों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाक सेना के हवाले से कहा कि गिरफ्तार भारतीय वायुसेना के एक पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरा सुरक्षित है।
भारत और पाकिस्तान में बंद किए गए कई एयरपोर्ट्स
वहीं, इस पूरे मामले पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का कहना है कि जब अमेरिका एबटाबाद में जाकर लादेन को मार सकता है तो कुभी संभव है। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आज के हालत में कुछ भी संभव है। भारत-पाक के बीच तनाव के मद्देनजर देहरादून और धर्मशाला से हवाई सेवाएं रद्द कर दी गईं और लड़ाकू विमानों को तैयार रहने का आदेश दिया गया। अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़ श्रीनगर, लेह और जम्मू में भी एयरपोर्ट्स को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान ने भी सियालकोट, फैसलाबाद, लाहौर, मुल्तान और इस्लामाबाद एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया है। अगली स्लाइड में पढ़िए भारतीय वायुसीमा में घुसने पर पाकिस्तान ने क्या दिया बयान..
भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ की बैठक
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सबूतों के आधार पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था। जवाब में पाकिस्तान बुधवार को भारतीय वायुसीमा में घुस आया।
कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक पार्टियों ने कहा- 'हमें वायुसेना की कार्रवाई पर गर्व है'
कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि उन्हें वायुसेना की कार्रवाई पर गर्व है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे वक्त में हम अपने जवानों के साथ खड़े हैं। वहीं, रूस ने भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने की सलाह दी है। चीन ने भी आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है और कहा है कि आतंकवाद का समर्थन राजनीतिक और भौगोलिक फायदे के लिए नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, नेपाली विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण बातचीत का आग्रह किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे बदले पाकिस्तान के सुर और पाक पीएम ने क्या कहा?