{"_id":"5f69554a2a54293aa933162e","slug":"imports-from-china-reduced-by-27-63-percent-between-april-and-august-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आयात 27.63 फीसदी कम, ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का प्रस्ताव नहीं: गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से आयात 27.63 फीसदी कम, ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का प्रस्ताव नहीं: गोयल
Tue, 22 Sep 2020 07:30 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Sep 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बताया है कि इस वित्त वर्ष के अप्रैल से अगस्त महीने के बीच चीन से आयात में 27.63 फीसदी की कमी आई है। केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में गोयल ने बताया, अगस्त में चीन से 4.98 अरब डॉलर और इससे पहले जुलाई में 5.58 अरब डॉलर का आयात हुआ। उन्होंने बताया, मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच चीन जो आयात हुआ है वह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27.63 फीसदी कम है।
एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने बताया, फिलहाल चीन को दिया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस लेने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दरअसल सवाल पूछा गया था कि क्या भारत सरकार चीन से आयात-निर्यात घटाने के लिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया- बढ़ने लगा है निर्यात
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए गोयल ने बताया कि निर्यात में सुधार होने लगा है। सितंबर के पहले पखवाड़े में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में निर्यात 10 फीसदी बढ़ गया है।