{"_id":"60cd1a728ebc3e33454704a0","slug":"important-meeting-of-bjp-in-lucknow-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव की तैयारी: सोमवार को लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव की तैयारी: सोमवार को लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक
Sat, 19 Jun 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 03:43 AM IST
सार
- संगठन महासचिव और प्रभारी लेंगे चुनाव तैयारियों का जायजा
- पार्टी नेतृत्व के साथ अहम बैठक के बाद लखनऊ रवाना हुए बंसल-स्वतंत्र देव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ले कर बेहद सतर्क हे। बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनावी तैयारियों के सिलसिले में राज्य के संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के साथ लंबी बैठक की।
विज्ञापन
अब 21 जून को लखनऊ में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राज्य के प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंसल और स्वतंत्र देव की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ बैठक हुई। इसमें आयोगों के भरे गए पदों के संदर्भ में चर्चा हुई। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावा की तैयारियों की समीक्षा की गई। पार्टी की योजना राज्य में अधिक अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का है।
विज्ञापन
21 को भी होगी समीक्षा
अब सोमवार को बीएल संतोष और राधामोहन सिंह लखनऊ में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री के अलावा प्रदेश संगठन के कई नेता शामिल होंगे। संगठन महासचिव और प्रभारी 22 जून को भी लखनऊ में ही रहेेंगे।
फिर से गैरयादव पिछड़ा को साधने की है योजना
बीते चुनाव की तरह ही भाजपा की योजना गैरयादव पिछड़ा, अगड़ा वर्ग को साधने की है। इस बार पार्टी ने बसपा समर्थन मानी जाने वाली जाटव बिरादरी में भी सेंध लगाने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत एससी आयोग की जिम्मेदारी जाटव बिरादरी के नेता को दी गई है। पिछड़ा वर्ग आयोग की कमान अति पिछड़ा सैनी बिरादरी को दी गई है।