हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
निकिता हत्याकांड: हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे 25 सबूत, आज दाखिल होगी चार्जशीट
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी ने 25 ऐसे मजबूत जुटाए हैं जो आरोपियों को फांसी के फंदे तक ले जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत और चीन के बीच आज चुशुल में होगी आठवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता का आठवां दौर छह नवंबर को आयोजित होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-इटली के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन आज, कई समझौतों पर होगी सहमति की उम्मीद
भारत और इटली के बीच शुक्रवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जिनमें वाणिज्य, निवेश और पर्यावरण में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के उनके समकक्ष गुइसेप कोंटे के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चारा घोटाला मामले में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत पर आज होगी सुनवाई
चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ जायेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर