फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imphal-Guwahati flight fare hike: Former CM Biren Singh expresses displeasure

इंफाल-गुवाहाटी उड़ानः किराए बढ़ोतरी पर पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने जताई नाराजगी, लोगों में आक्रोश

Mon, 03 Nov 2025 09:36 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Imphal-Guwahati flight fare hike: Former CM Biren Singh expresses displeasure
एन बीरेन सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एयरलाइंस कंपनियों पर जमकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इंफाल से गुवाहाटी तक की महज 45 मिनट की उड़ान का किराया दिल्ली की तीन घंटे की फ्लाइट से भी ज्यादा हो गया है, जो आम यात्रियों के साथ अन्याय है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए एयरलाइंस से तत्काल दखल की मांग की। उन्होंने लिखा, इंफाल से गुवाहाटी की उड़ान का किराया अब 8,000 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली की लंबी दूरी की फ्लाइट इससे सस्ती है। यह पूरी तरह अनुचित है। एयरलाइंस को इस असमान किराया नीति को तुरंत सुधारना चाहिए।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लोग पहले से ही परिवहन असुविधाओं का सामना करते हैं, ऐसे में इस तरह के मनमाने हवाई किराए उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मामले में हस्तक्षेप कर किराया नियंत्रण नीति लागू करे, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने एयरलाइंस कंपनियों पर “लूटखसोट” का आरोप लगाते हुए पूर्वोत्तर मार्गों पर निष्पक्ष किराया निर्धारण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed