{"_id":"5aba546d4f1c1beb3f8b5353","slug":"impeachment-motion-against-supreme-court-chief-justice-dipak-misra-to-come-in-the-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस के खिलाफ राज्यसभा में आएगा महाभियोग प्रस्ताव, मसौदे पर कांग्रेस-एनसीपी ने किए हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीफ जस्टिस के खिलाफ राज्यसभा में आएगा महाभियोग प्रस्ताव, मसौदे पर कांग्रेस-एनसीपी ने किए हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
दीपक मिश्रा
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। माकपा सहित कुछ क्षेत्रीय दलों द्वारा तैयार प्रस्ताव से संबंधित मसौदे पर कांग्रेस और एनसीपी के सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ने कहा है कि, कई विपक्षी दलों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एनसीपी, वामपंथी पार्टियों, टीएमसी और कांग्रेस ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
प्रस्ताव में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर सीजेआई के खिलाफ लगाए गए आरोपों के निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाने का हवाला दिया गया है। महाभियोग ऐसे समय में लाने की तैयारी हो रही है जब लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले दलों की संख्या दो से बढ़ कर नौ हो गई है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन ने महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है।

A lot of opposition parties have signed a draft proposal for moving an impeachment motion against CJI Dipak Misra. Many parties like NCP,Left parties and I think TMC and Congress also have signed it: DP Tripathi,NCP pic.twitter.com/04O8iKwibl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 27, 2018
प्रस्ताव में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर सीजेआई के खिलाफ लगाए गए आरोपों के निस्तारण के लिए कोई कदम नहीं उठाने का हवाला दिया गया है। महाभियोग ऐसे समय में लाने की तैयारी हो रही है जब लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले दलों की संख्या दो से बढ़ कर नौ हो गई है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन ने महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की पुष्टि की है।
4 वरिष्ठ जजों ने सीजेआई पर लगाए थे कई आरोप
सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गौरतलब है इसी साल जनवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर चीफ जस्टिस पर कई आरोप लगाए थे। जजों ने रोस्टर सिस्टम को ठीक से लागू न करने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
इस मामले में विवाद भड़कने के बीच माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सीजेआई के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए विभिन्न दलों के बीच सहमति बनाने की घोषणा की थी।
बताते हैं कि महाभियोग प्रस्ताव पर बीते हफ्ते कांग्रेस सहित अन्य कई विपक्षी दलों के नेताओं के बीच लगातार कई बैठक हुई।
इन बैठकों में सहमति बनने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने महाभियोग प्रस्ताव से संबंधित मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए। महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए किसी भी सदन में 50 सांसदों के समर्थन की जरूरत होती है।