{"_id":"5bc5dfaabdec2269aa2a0de9","slug":"impact-of-amar-ujala-news-bank-manager-suspend-allegedly-asking-sexual-favours-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असरः बैंक मैनेजर निलंबित, ऋण के बदले महिला से की थी संबंध बनाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खबर का असरः बैंक मैनेजर निलंबित, ऋण के बदले महिला से की थी संबंध बनाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
आरोपी बैंक मैनेजर की धुनाई करती हुई महिला
अमर उजाला डॉट कॉम की एक खबर का दमदार असर देखने को मिला है। कर्नाटक के दावनगेरे जिले में महिला से शर्मनाक हरकत करने वाले बैंक मैनेजर को मैनेजर निलंबित कर दिया गया है। बैंक अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर के आधार पर दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) के द्वारा की गई है। डीएचएफएल मीडिया ने टेलीफोनिक बातचीत में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
डीएचएफएल मीडिया ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, 'दावनगेरे में दुर्भाग्यपूर्ण घटना संज्ञान में आने के बाद हमने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। डीएचएफएल दृढ़ता से महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनुकूल महौल देता है। डीएचएफएल ने आगे की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया है।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दावनगेरे जिले में महिला ने एक बैंक मैनेजर पर लोन देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाकर उसकी सरेराह पिटाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में महिला एक शख्स को से चप्पल और डंडे से जमकर पीटती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह महिला के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है। दरअसल, महिला का आरोप था कि वह लोन लेने के लिए बैंक गई थी जहां मैनेजर ने उससे लोन पास करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। एजेंसी के मुताबिक, यह घटना सोमवार (15 अक्टूबर) की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को पैसे की जरूरत थी जिसके चलते उसने डीएचएफएल की शाखा में दो लाख रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। अपना लोन पास करवाने के लिए जब महिला बैंक पहुंची तो मैनेजर ने उसे गलत तरीके से छूआ और कहा कि लोन अप्रूव करवाने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाना होगा। जिसके बाद महिला से यह बदतमीजी बर्दास्त न हुई और वह बैंक मैनेजर की शर्ट पकड़कर बाहर खींच लाई। इसके बाद महिला ने हाथ में एक डंडा लेकर बैंक मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला ने आरोपी शख्स को न सिर्फ डंडे से बल्कि हाथ, लात और चप्पल से पीटा।
वीडियो में देखिए कैसे हुई मैनेजर की धुनाई...
#WATCH Woman in Karnataka's Davanagere thrashes a bank manager for allegedly asking sexual favours to approve her loan (15 October) pic.twitter.com/IiiKbiEgZ9
— ANI (@ANI) October 16, 2018