फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD warns thunderstorm, lightning in Chhattisgarh, MP, Maharashtra, life of Churu people become hell

मौसम विभाग की चेतावनी, आज इन राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान

Thu, 06 Jun 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Jun 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
IMD warns thunderstorm, lightning in Chhattisgarh, MP, Maharashtra, life of Churu people become hell
लगभग पूरे देश में गर्मी का कहर छाया हुआ है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के अंदरुनी क्षेत्र, पुड्डुचेरी और करायकल में तूफान, धूल भरी आंधी के साथ ही बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि उत्तरपूर्वी राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गंगा के तट वाला पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तरी राज्यों मध्यप्रदेश और विदर्भ के बहुत से हिस्सों में गर्म हवा की परिस्थिति बरकरार रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में गर्म हवा से राहत नहीं मिलेगी। पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में गर्म हवा की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में गर्म हवा चलेगी।
विज्ञापन


चुरू में गर्मी से परेशान लोग

राजस्थान के चुरू जिले की बात करें तो यहां का का न्यूनतम तापमान 34 डिग्री है। यहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी तंदूर के अंदर रहने जैसा हो गया है। शनिवार को यहां का तापमान 50.8 डिग्री और सोमवार को 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह दुनिया का सबसे गरम स्थल बन गया है। गर्मी से निपटने के लिए लोगों ने अपने काम करने के तरीके, खाने-पीने की आदतों और यहां तक कि जीवनशैली में भी बदलाव किया है लेकिन इसका कोई फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सरकारी अस्पताल में लोगों की भीड़ है। सभी उल्टी, डायरिया, हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायत लेकर आ रहे हैं। पूरा जिला हाई अलर्ट पर है और सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। चुरू सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोगा राम ने कहा, 'विभिन्न वार्डों में लगभग 70 मरीज गर्मी से संबंधित बीमारी के कारण भर्ती हैं।' उन्हें आने वाले दिनों में स्थिति में राहत आने की उम्मीद नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed