फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD: This year, onset of southwest monsoon over Kerala is likely to be on 31st May with a model error of 4 days

बारिश का इंतजार : मानसून केरल में 31 मई को दे सकता है दस्तक, इस साल समय से पहले

Sat, 15 May 2021 12:18 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 15 May 2021 12:18 AM IST
सार

इस साल कोरोना काल के बीच गर्मी से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानूसन देश में जल्दी दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
IMD: This year, onset of southwest monsoon over Kerala is likely to be on 31st May with a model error of 4 days
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

केरल में दक्षिणपश्चिम मानसून समय पूर्व, 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया कि इस वर्ष दक्षिणपश्चिम मानसून केरल में 31 मई को पहुंच सकता है, हालांकि इस अनुमान में चार दिन कम या ज्यादा हो सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय मानसून क्षेत्र में, मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा। अरब सागर के ऊपर चक्रवात बनने के आसार हैं ऐसे में सागर के ऊपर भूमध्यरेखा से गुजरने वाली दक्षिण पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


भूमध्यरेखा से गुजरने वाली हवाओं के 20 मई से बंगाल की खाड़ी में मजबूत और तेज होने के आसार हैं और 21 मई से बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में बारिश होने का अनुमान है। अत: मानसून 21 मई से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आ सकता है।  विभाग ने इस वर्ष दक्षिणपश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है। देश में 75 फीसदी बरसात दक्षिणपश्चिम मानसून के कारण होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed