फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says Mumbai and around receive heavy rains konkan may get isolated heavy showers in next 24 hrs

पिछले 24 घंटों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mon, 06 Jul 2020 09:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
IMD says Mumbai and around receive heavy rains konkan may get isolated heavy showers in next 24 hrs
मुंबई में तेज बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मुंबई और उसके आस-पास के क्षेत्रों में रविवार से बहुत भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक ने कहा, 'पिछले 24 घंटे में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों ठाणे/ पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश (115.6 मिलीमीटर) हुई। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सौराष्ट्र / कच्छ, अरब सागर के लिए अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।' वहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार आज दोपहर एक बजे 4.67 मीटर ऊंचे हाई टाइड आने की उम्मीद है।

विज्ञापन



मुंबई के उपनगरी इलाकों और निकटवर्ती ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सामेवार को उन इलाकों और कोंकण के अन्य इलाकों में और भारी बारश होने का पूर्वानुमान भी जताया है। ठाणे-बेलापुर औद्योगिक संघ क्षेत्र में स्थित वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 213.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुंबई शाखा के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने ट्वीट किया, मुंबई और उसके आस-पास भारी बारिश हुई। वहीं ठाणे /पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में छह जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में बेहद भारी (115.6 मिमी से अधिक) बारिश हुई। मुंबई, कोंकण में अगले चौबीस घंटे में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज़ मौसम केन्द्र ने सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 116.1 मिमी बारिश दर्ज की। जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा मौसम केन्द्र में इस दौरान 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मथेरान केन्द्र में पिछले 24 घंटे में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पालघर की दहानु वेधशाला में 60.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा नासिक मौसम केन्द्र ने 13.4 मिमी, रत्नागिरि वेधशाला में 5.4 मिमी, हारने वेधशाला में 5.9 मिमी, उस्मानाबाद जिले के मराठावाड़ क्षेत्र में इस दौरान 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


होसालिकर ने कहा कि उपग्रह तस्वीरों में गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों पर घने बादल दिख रहे हैं और उन इलाकों में भारी बारिश को लेकर आगाह किया। मुंबई और कोंकण के अन्य इलाकों में भी शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है। उपनगरीय मुंबई में रविवार को भारी बारिश के बाद पवई झील भी उफना गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed