Weather: यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, तमिलनाडु-महाराष्ट्र में जारी किया गया येलो अलर्ट
Weather news: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जुसके चलते यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की देश से भले ही विदाई हो गई हो, लेकिन कई राज्यो में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबित, मुंबई, चेन्नई और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के कई हिस्सों में रविवार शाम को मध्यम दर्जे की बारिश हुई जो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी से जुड़ी है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जुसके चलते यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है।
तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 18 अक्टूबर तक तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को जारी एक बयान में आरएमसी ने इस अवधि के दौरान दक्षिणी राज्य में 204 मिमी बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए तमिलनाडु आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और 65,000 स्वयंसेवकों को अलर्ट पर रखा है। ये स्वयंसेवक राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ बचाव और राहत कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मुंबई में कल बारिश का अनुमान
वहीं दूसरी ओर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मुंबई के कुछ हिस्सों में सोमवार को शाम या रात के समय बारिश होने या गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना जताई है। वहीं मुंबई के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हुई। आईएमडी ने सोमवार को पालघर, ठाणे, धुले और नासिक जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी आने के उपरांत हल्की बारिश होने की संभावना के तहत ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के शेष जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी यूपी में बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में छिटपुट या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिन जिलों में कल बारिश का अनुमान जताया गया है, उनमें मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज शामिल हैं। कई जिलों में बादल छाए रहने का भी अनुमान है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देने को मिलेगी।
दक्षिण के कई राज्यों में हो सकती वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 14 अक्टूबर को केरल, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
एमपी में भी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 2 सिस्टम फिर से एक्टिव हो गए हैं इसलिए लगातार बारिश हो रही है। अगले 3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इधर छिंदवाड़ा में दोपहर से तेज पानी गिर रहा है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। रतलाम, धार, आगर मालवा, उज्जैन, गुना और शाजापुर में भी बारिश हुई।
बिहार में 18 अक्टूबर को बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 18 अक्टूबर को फिर बारिश का होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों यानी सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, मुंगेर, बांका, जमुई और भागलपुर में बारिश होगी।
राजस्थान में आंधी पानी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई-माधोपुर, सिरोही, टोंक और बाड़मेर जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। 15 अक्टूबर को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.