फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD predicts normal monsoon in Aug-Sept

IMD: अगस्त-सितंबर में सामान्य मानसून की भविष्यवाणी, जुलाई में दर्ज की गई 13% अधिक बारिश; जानें मौसम का हाल

Mon, 31 Jul 2023 07:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि जुलाई में अत्यधिक बारिश के बाद मानसून सीजन के दूसरे छमाही (अगस्त और सितंबर) के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD predicts normal monsoon in Aug-Sept
मानसून - फोटो : istock

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि जुलाई में अत्यधिक बारिश के बाद मानसून सीजन के दूसरे छमाही (अगस्त और सितंबर) के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पूर्वी मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों और हिमालय के अधिकांश उपखंडों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारत में जुलाई में 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 1901 के बाद से इस महीने में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापात्र ने कहा कि 258.6 मिमी के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में 2001 के बाद जुलाई में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि भारत में मानसूनी बारिश में सुधार देखा गया है, जो जून में नौ प्रतिशत कम से बढ़कर जुलाई में 13 फीसदी अधिक हो गई। देश में मानसून के मौसम में अब तक 467.445 मिमी के सामान्य के मुकाबले 445.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पांच फीसदी से अधिक है।

 

विज्ञापन

महापात्र ने कहा कि दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में पानी के गर्म होने से अल नीनो का अब तक मानसून की बारिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। अल नीनो आमतौर पर भारत में मानसूनी हवाओं के कमजोर होने और शुष्क मौसम से जुड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed