फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD predict maximum temperature of srinagar city for 10 july 99 degree celsius

गजब: श्रीनगर में 10 जुलाई को '99.9 डिग्री' रहेगा अधिकतम तापमान, इंसान को झुलसा देगी मौसम विभाग की यह भूल

Fri, 09 Jul 2021 08:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 09 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

श्रीनगर शहर में 10 जुलाई को 99.9 डिग्री के अनुमानित तापमान से हर कोई चौंक गया है। मौसम वैज्ञानिक इसे टाइपिंग की त्रुटि बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक यह गलती बरकरार थी। उम्मीद है कि मौसम विभाग इस भूल को जल्द सुधार लेगा। 

विज्ञापन
IMD predict maximum temperature of srinagar city for 10 july 99 degree celsius
आईएमडी ने श्रीनगर में अधिकतम तापमान 99.9 डिग्री पहुंचने का अनुमान जताया - फोटो : आईएमडी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

विस्तार

बात श्रीनगर की हो तो रूमानी वादियां और दिलकश पहाड़ जेहन में आकर आंख-मिचौली करने लगते हैं। जब देश में भयंकर गर्मी का मौसम होता है तो भी यहां खुशनुमा हवा चलती रहती है, लेकिन 10 जुलाई को श्रीनगर शहर में मौसम कहर बरपा सकता है। यहां इतनी गर्मी पड़ सकती है कि इंसान बुरी तरह झुलस जाए। श्रीनगर में इस तरह का जलजला आने का अंदेशा हम नहीं, बल्कि आईएमडी खुद जता रहा है। दरअसल, मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट आईएमडी की मानें तो 10 जुलाई को श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 99.9 डिग्री रह सकता है। इस अनुमान को देखकर हर मौसम वैज्ञानिक हैरान है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

आईएमडी ने दी यह जानकारी

बता दें कि आईएमडी ने श्रीनगर शहर में अगले सात दिन के दौरान मौसम का अनुमान बताया है। इसमें नौ जुलाई से 15 जुलाई तक का आंकड़ा दिया गया है। 10 जुलाई को मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बताया, जबकि अधिकतम तापमान 99.9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया। इस दिन आसमान में बादल रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की बात भी कही गई है। 

इतना तापमान हुआ तो क्या होगा?

श्रीनगर के इस अनुमानित तापमान से हर कोई चौंक गया है। मौसम वैज्ञानिक इसे तकनीकी भूल बता रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर किसी शहर में इतना तापमान हो गया तो वहां जीवन बचना नामुमकिन होगा। इंसान का पूरा शरीर गर्मी की वजह से बुरी तरह झुलस जाएगा। खाल गलनी शुरू हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल इस सदी में इतना तापमान किसी भी शहर में होना नामुमकिन है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed