फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As heavy rains lash Kerala red alert in six districts six dead

Weather Report: देश में अगस्त-सितंबर में मानसून सामान्य रहने के आसार, केरल में छह जगहों पर अलर्ट, छह की मौत

Mon, 01 Aug 2022 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने सोमवार को कहा कि भारी बारिश ने अब तक छह लोगों की जान ले ली है और राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
As heavy rains lash Kerala red alert in six districts six dead
भारी बारिश (फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि देश में अगस्त-सितंबर में सामान्य मानसून बारिश होगी। विभाग के मुताबिक विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में 119 वर्षों में सबसे कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "देश का धान का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में जुलाई में सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन अगले दो महीनों के पूर्वानुमान ने कम से कम पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में बारिश की उम्मीद जगा दी है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च वर्षा की कमी के ठीक होने की कुछ गुंजाइश है लेकिन बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में कुछ कमी रह सकती है। पूवी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में पहले सबसे कम बारिश 1903 में हुई थी जब यह कमी मौसम के सामान्य स्तर से 41.3 प्रतिशत कम थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दक्षिण-पस्चिम मानसून के मौसम के अगस्त-सितंबर की अवधि के दौरान देश भर में बारिश सामान्य (यानी लंबी अवधि के औसत का 94 से 106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।

भारत में 1 जून से 31 जुलाई के बीच सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई है लेकिन वितरण असमान रहा है, चावल उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में कम बारिश हुई है। 
महापात्र ने कहा, "अगस्त के लिए, पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य (यानी एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे पश्चिम मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में 'सामान्य' से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी तट और पूर्वी मध्य, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में उम्मीद से कम बारिश हो सकती है।  
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पिछले सप्ताह मॉनसून ट्रफ के साथ ब्रेक चरण में प्रवेश किया था, जो पश्चिम से पूर्व की ओर कम दबाव के क्षेत्र का बैंड था जो पिछले सप्ताह हिमालय की तलहटी में स्थानांतरित हो गया था। यह मानसून ट्रफ 5 अगस्त तक दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की उम्मीद है और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि फिर से शुरू होने की संभावना है। 

आईएमडी ने इस महीने के लिए दक्षिण-पूर्व भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के पश्चिम-मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जाताया है। हालांकि, पश्चिमी तट और पूर्व-मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्व-मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और दक्षिण आंतरिक प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक का अनुभव होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम, पश्चिम मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।  

केरल के छह जिलों में रेड अलर्ट
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने सोमवार को कहा कि भारी बारिश ने अब तक छह लोगों की जान ले ली है और राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

किसी भी जानमाल के नुकसान को रोकने केल लिए राज्य प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले अनुभवों, विशेष रूप से 2018 में आई बाढ़ से सीख लेते हुए, एहतियाती उपाय किए गए हैं। बारिश में पांच घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 55 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों मे के लिए 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 11 जिलों में 3 अगस्त और 9 जिलों में 4 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed