{"_id":"668e0f06bd862f010e06a673","slug":"imd-issues-orange-alert-for-up-and-bihar-heavy-rainfall-likely-in-these-states-check-weather-forecast-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: यूपी, दिल्ली समेत इन 15 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: यूपी, दिल्ली समेत इन 15 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Wed, 10 Jul 2024 10:04 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:04 AM IST
सार
बारिश के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
Monsoon 2024 Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Monsoon 2024 Rain: पूरे देश को फिलहाल मानसून ने अपने कब्जे में ले रखा है और ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में यूपी-बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में स्थानीय नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की वजह से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राहत के रूप में आई बारिश अब आफत बनती जा रही है। मौसम की मार इस सप्ताह भी जारी रहने के आसार हैं। आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक बारिश का भीषण दौर आने वाले करीब पांच दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
अगले पांच दिन का मौसम
आईएमडी ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा और विदर्भ में बुधवार यानी 10 जुलाई और मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 10 और 11 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 11 और 13 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इन राज्यों का भी जानें हाल
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है। झारखंड में 12 और 13, ओडिशा में 13 जुलाई, बिहार में 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम और दक्षिण प्रायद्विपीय भारत
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा में बारिश हो सकती है। कोंकण, गेवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मुंबई के लिए राहत
भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई सोमवार को थम सी गई थी। हालांकि, जनजीवन के बुरी तरह अस्त-व्यस्त होने के बीच एक दिन बाद यानी मंगलवार को यहां बारिश की तीव्रता में कमी आई। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।