{"_id":"62c88265146d416d9b779c71","slug":"imd-issued-warnings-in-16-states-over-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: अगले कुछ दिनों में कहर बरपाएगा मानसून, 16 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather News: अगले कुछ दिनों में कहर बरपाएगा मानसून, 16 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
सार
मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ में शुक्रवार को हुए बड़े हादसे के बाद मौसम विभाग ने 16 राज्यों में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अगले कुछ दिनों में कहर बरपाएगा। विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मानसून की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं, पहाड़ो के दरकने की घटनाएं और उनसे होने वाले हादसे आए दिन सामने आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया। जिससे कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई तेज गति से आए पानी में बह गए। हालांकि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
दिल्ली में आज लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे और लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने एक दिन पहले कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन किसी भी मानक केंद्र पर बारिश नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 10 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। पांच दिनों में 13 जुलाई तक ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, 10 जुलाई को ज्यादा बारिश हो सकती है।