फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Forecasts Widespread Rains for Next 5 Days in These States

अनुमान: दक्षिण भारत में बारिश से अभी नहीं मिलेगी निजात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पांच दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

Tue, 23 Nov 2021 08:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 08:52 AM IST
सार

इन राज्यों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। बारिश और बाढ़ के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। 

विज्ञापन
IMD Forecasts Widespread Rains for Next 5 Days in These States
काले बादल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण भारत में लोगों को बारिश से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। तटीय कर्नाटक में तो इस वक्त भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की सभावना जताई है। 

विज्ञापन


आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। दक्षिणी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्यों के नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश की वजह से कई लोगों की अभी तक मौतें हो चुकी हैं, वहीं सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। 
विज्ञापन


इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका
मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी संस्था ने बताया कि अगले दो से चार दिनों के भीतर केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओडिशा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। केरल में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई हैं। अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में बारिश से बिगड़े हालात
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप है। कर्नाटक में 24 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई हिस्सों में पानी भर गया है। कई झीलों के उफान पर होने से येलाहंका और महादेवपुरम में निचले इलाकों और अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी घुस गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि बारिश और बाढ़ से राज्य के विभिन्न हिस्सों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये तुरंत देने का निर्देश दिया गया है। आंशिक रूप से जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी पैसे दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed