रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: शोभा यात्रा पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शिंदे सरकार की कार्रवाई
Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि उसने मीरा रोड के नया नगर इलाके में अवैध ढांचों और अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया है। इस इलाके में एक दिन पहल शोभा यात्रा पर पथराव की घटना सामने आई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मीरा रोड के नया नगर इलाके में बुलडोजर से अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया है और अतिक्रमण को हटाया गया है। इसी इलाके में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सनातन धर्म यात्रा पर पथराव की घटना सामने आई थी। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
#WATCH | Illegal structures and encroachments razed by bulldozers in the Naya Nagar area of Mira Road where Ram Mandir Pranpratishtha celebrations were stone pelted. After instructions from the Maharashtra government action is being taken by Municipal Corporation with the help of… pic.twitter.com/gx0RAhB8uH
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 23, 2024
घटना 21 जनवरी की रात को हुई थी। मुंबई से सटे भायंदर इलाके में सनातन धर्म यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने यात्रा पर लाठी-डंडों, पत्थरों से हमला कर दिया था। इसके अलावा, धार्मिक ध्वजों को फाड़ा गया था और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। तनाव को बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया था।
सनातन धर्म यात्रा निकाल रहे लोगों का कहना था कि वे शांति पूर्वक यात्रा निकाल रहे थे। मीरा रोड पर अचानक कुछ हमलावरों ने यात्रा पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने यात्रा में शामिल कारों पर हमला किया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। जिनमें हमलावरों को यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ भी मारपीट करते देखा गया था।