{"_id":"5e578a158ebc3ec54e0bd1b6","slug":"illegal-immigrant-arrested-after-22-years-based-on-red-corner-notice-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 22 वर्ष बाद अवैध आव्रजक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 22 वर्ष बाद अवैध आव्रजक गिरफ्तार
Thu, 27 Feb 2020 02:51 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 22 साल पहले कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा प्राप्त कर कनाडा गए रूढ़राम नामक एक व्यक्ति को सीबीआई ने हाल में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह वर्ष 1998 में कनाडा चला गया था।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि एक आव्रजन रैकेट मामले में सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने 2009 में राम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
सीबीआई ने 1998 में एक आव्रजन रैकेट का पर्दाफाश किया था जो कनाडा उच्चायोग में आव्रजक कार्यक्रमों की अधिकारी प्रीति अहलूवालिया ग्रोवर की सहायता से चलाया जा रहा था। एजेंसी ने अहलूवालिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
राम 25 फरवरी की सुबह अपने परिवार के साथ कनाडा के पासपोर्ट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा तो आव्रजन अधिकारियों ने सीबीआई को लंबित पड़े रेड कॉर्नर नोटिस के बारे में सूचना दी, जिसके बाद एजेंसी के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में एक निचली अदालत ने 2017 में ग्रोवर को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन