{"_id":"5bb3f333867a557ed5718661","slug":"il-fs-crisis-license-of-1500-small-companies-can-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएल एंड एफएस संकट : 1500 छोटी कंपनियों के लाइसेंस हो सकते हैं रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएल एंड एफएस संकट : 1500 छोटी कंपनियों के लाइसेंस हो सकते हैं रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएल एंड एफएस संकट से म्यूचुअल फंडों पर भुगतान दबाव और अपर्याप्त पूंजी की वजह से 1,500 छोटी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लाइसेंस रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने संकट में फंसी आईएल एंड एफएस के प्रबंधन में बदलाव के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में दायर अर्जी में वित्तीय बाजारों पर पड़ने वाले असर पर चिंता जताते हुए यह बात कही है।
मंत्रालय ने 30 सितंबर की तारीख के आर्थिक मामलों के विभाग के एक गोपनीय नोट का उल्लेख किया है। मंत्रालय द्वारा दायर अर्जी के अनुसार कि नोट में कहा गया है कि आईएल एंड एफएस बांड में 2,800 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली संपत्ति प्रबंधन कंपनियों पर कारपोरेट ग्राहकों की ओर से भुगतान का दबाव हो सकता है। इसमें कहा गया है कि आईएल एंड एफएस संकट की वजह से जो एक और चिंता उभरी है कि 1,500 छोटी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का लाइसेंस रद्द हो सकता है क्योंकि उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं है।
आईएल एंड एफएस समूह की कुछ इकाइयों द्वारा ऋण चूक के बाद वित्तीय बाजारों में नकदी संकट की आशंका बढ़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जोर देकर कहा है कि प्रणाली में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।